woman gives birth to baby girl in roadways bus

रोडवेज बस में परिजनों संग सफर कर रही महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। बस को वहीं रूकवाया गया। वहां मौजूद परिवार और अन्य महिला यात्रियों ने महिला को प्रसव कराया। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। हालत बिगड़ने पर जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

अलीगढ़ जनपद में लोधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेरेश्वर हाइवे पर आज दोपहर 2:45 बजे के लगभग रोडवेज बस जा रही थी। बस में सवार महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी, जो लगातार बढ़ती गई। बस में महिला के पिता साथ थे। बस को वहीं पर रूकवा दिया गया। बस में सवार महिलाओं ने महिला को प्रसव कराया। महिला ने बच्ची को जन्म दिया।

जच्चा-बच्चा की तबीयत को बिगड़ता देख पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर नवजात और महिला को एंबुलेंस में बिठाया। महिला व उसकी बच्ची को जिला अस्पताल भेज दिया गया।