मॉस्को, रॉयटर : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को रूसी सरकारी टेलीविजन से कहा कि यदि यूक्रेन रूस के साथ बातचीत करना चाहता है तो इसके लिए एक कानूनी तरीका है, लेकिन मास्को को कीव की ओर से इसमें शामिल होने की कोई इच्छा नहीं दिखती है। पुतिन ने क्रेमलिन के वरिष्ठ संवाददाता पावेल जारुबिन को बताया कि यूक्रेन के साथ वार्ता राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के कारण रुकी है, क्योंकि वे अपने कार्यकाल से अधिक समय तक सत्ता में बने हैं। उन्हें दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने का कोई अधिकार नहीं है। पुतिन ने कहा कि अगर वे आगे बढ़ना चाहते हैं, तो ऐसा करने का एक कानूनी तरीका है। राडा (यूक्रेन की संसद) के अध्यक्ष को संविधान के अनुसार इसे संभालने दें। अगर कोई इच्छा है, तो हम किसी भी कानूनी मुद्दे को हल कर सकते हैं।रूसी ड्रोन हमलों में आठ लोग घायल रूस के हवाई हमलों में आठ लोग घायल हुए यूक्रेन के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि रूस द्वारा रात में किए गए हवाई हमलों में आठ लोग घायल हुए हैं। हमले में एक निजी व्यवसाय को आग लगा दी गई तथा यूक्रेन के आसपास आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि उसने रूस के 65 ड्रोन मार गिराए तथा 28 अन्य ड्रोन अपने लक्ष्य तक पहुंचने से रोका गया है। क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि खार्किव जिले में ड्रोन के मलबे से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए, जिसमें एक 62 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा एक 66 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया है। वहीं, रूस 33 मिलियन डालर की धनराशि वापस पाने की कोशिश कर रहा हैं, जिसके बारे में उनका कहना है कि यह धनराशि पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र की रक्षा के लिए आवंटित की गई थी। इस क्षेत्र में पिछले वर्ष यूक्रेन ने आक्रमण किया था, लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा इस राशि को चुरा लिया गया है। ‘पुतिन को मारने की कोशिश की…’ बाइडन प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप कंजरवेटिव अमेरिकी पंडित और फॉक्स न्यूज के पूर्व एंकर टकर कार्लसन ने बाइडन प्रशासन पर एक सनसनीखेज आरोप लगाया है। कार्लसन ने कहा कि बाइडन प्रशासन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की हत्या की कोशिश की थी।ये आरोप कार्लसन ने अपने लेटेस्ट पॉडकास्ट के दौरान लगाए, जिसमें वह अमेरिकी लेखक और पत्रकार मैट टाइबी के साथ बात कर रहे थे। कार्लसन ने पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन के एक ऐसा व्यक्ति बताया, जिसने वास्तव में युद्ध पर जोर दे रहा था और पुतिन को मारने का प्रयास कर रहा था।फॉक्स न्यूज से बाहर किए गए थे कार्लसन हालांकि कार्लसन के दावे का कोई ठोस सबूत नहीं है और उनके बयान ने व्यापक विवाद को जन्म दिया है। उन्हें 2023 में फॉक्स न्यूज़ से बाहर कर दिया गया था, जब नेटवर्क 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में चुनावी धोखाधड़ी के गलत दावों को प्रसारित करने के कारण लीगल केस का सामना कर रहा था। Post navigation Mahakumbh Stampede: संगम घाट पर भगदड़ से कुछ श्रद्धालु घायल Weather Update : दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में बारिश होने के आसार