वाराणसी, संवाददाता : वाराणसी में एयर शो के अंतिम दिन रविवार को नमो घाट पर पीएम मोदी ने एयर शो देखा। इस दौरान लाखों लोगों ने गंगा के दोनों तरफ खड़े होकर वायु सेना का शौर्य देखा। कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना की क्षमता और साहस का प्रदर्शन किया गया। वाराणसी में तीन दिवसीय एयर शो का अंतिम दिन रविवार को रहा। इस दौरान 100 से ज्यादा विमानों ने आसमान में करतब दिखा। राफेल, सुखोई, तेजस समेत लड़ाकू विमानों की गर्जना से काशी गूंज उठी। इस दौरान आसमान में विमानों के हैरतअंगेज करतबों के बीच देशभक्ति का माहौल नजर आया। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत दिग्गजों ने वायु सेना का शौर्य देखा। वहीं गंगा घाट के दोनों तरफ लाखों की संख्या में लोग एयर शो देखने के लिए पहुंचे। तेज धूप के बीच एयर शो देखने के लिए लोग छाता और टोपी लगाकर घंटों अड़े रहे। Post navigation आउटर पर रोक दीं दून और वंदे भारत एक्सप्रेस, यात्री परेशान एसएसपी कार्यालय के बाहर हंगामा करने वाले किन्नर भेजे गए जेल