Priyanka Chopra ने बहन Parineeti Chopra और जीजू राघव के लिए भेजा खास मैसेज

priynka-chopra

नई दिल्ली , एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) माता-पिता बन गए हैं। छोटी दीवाली के मौके पर कपल ने अपने घर में एक बेबी ब्वॉय का स्वागत किया है। परिणीति की डिलीवरी के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने रिएक्ट किया है। 

परिणीति चोपड़ा ने 19 अक्टूबर को एक बेटे को जन्म दिया। वह डिलीवरी से ठीक एक दिन पहले मुंबई से अपने ससुराल आई थीं। माता-पिता बनने के बाद कपल ने पहले पोस्ट के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी और अब सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाइयां मिल रही हैं।

परिणीति के मां बनने पर प्रियंका का रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा भी मौसी बनकर बहुत खुश हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बहन और जीजू के लिए खास मैसेज शेयर किया है। उन्होंने कपल का वो पोस्ट शेयर किया है जो उन्होंने माता-पिता बनने के बाद किया था। इसी के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “परिणीति और राघव को बहुत-बहुत बधाई।”

परिणीति चोपड़ा ने इसी साल अगस्त के महीने में अनाउंस किया था कि वह और राघव चड्ढा अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। एक पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने चाहने वालों के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी और तभी से फैंस उनके मां बनने का इंतजार कर रहे थे। अभी तक कपल ने अपने बेबी ब्वॉय की झलक नहीं शेयर की है और ना ही उसका नाम रिवील किया है।

अनन्या और कृति ने दी बधाइयां

सोशल मीडिया पर कपल को ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। अनन्या पांडे, कृति सेनन, हरभजन सिंह, आयुष्मान खुराना, मनीष मल्होत्रा, जेनिफर विंगेट, सुनील ग्रोवर, भारती सिंह और नील नितिन मुकेश समेत बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस उन्हें खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं।