कानपुर, संवाददाता : मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाओं के आने से न्यूनतम तापमान बढ़ेगा बढ़ेगा। पिछले एक हफ्ते से महानगर में रात को तेज ठंड पड़ने का सिलसिला जारी है। रविवार को चाैथी बार प्रदेश में सबसे कम 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान महानगर में रिकार्ड किया गया। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि लगभग 20 वर्षों बाद ऐसा हुआ है जब नवंबर के महीने में लगातार रात का पारा इतना कम रिकार्ड किया गया है। माैसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाओं का असर प्रदेश के मध्य क्षेत्र में सबसे ज्यादा है। जल्द ही बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाओं का सिलसिला शुरू होने वाला है, उसके साथ ही रात के तापमान में बढ़ोत्तरी संभव है। दिन का तापमान पिछले दो तीन दिनों से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास टिका हुआ है। इस बीच चार से छह किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल रही हैं। अन्य जिलों में न्यूनतम तापमानइटावा, फतेहपुर- 8.4 डिग्री सेल्सियसबाराबंकी – 8.5 डिग्री सेल्सियसमेरठ- 8.8 डिग्री सेल्सियसअयोध्या, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गाैतमबुद्धनगर- 9.5 डिग्री सेल्सियसचित्रकूट- 10.1 डिग्री सेल्सियस Post navigation Pithoragarh : 1962 के युद्ध में शहीद कन्याल को दी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि आतंकी हमलों के लिए फंडिंग जुटा रहे थे शाहीन और परवेज