नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क। Sri Lanka news : तूफानी चक्रवात ‘दितवाह’ (Cyclone Ditwah) श्रीलंका में भारी तबाही मचा रहा है और अब तक अपनी गिरफ्त में 46 लोगों को ले चुका है, जबकि 23 लोग अभी लापता हैं। श्रीलंकाई तट से उठे इस चक्रवात का रुख धीरे-धीरे भारत की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के लिए अलर्ट जारी किया है। इस समय रेस्क्यू टीमें लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। श्रीलंका में दितवाह का कहरपिछले 24 घंटों में चक्रवात के चलते 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटों में तूफान और अधिक प्रचंड हो सकता है। इसकी वजह से कई क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। श्रीलंका के पूर्वी और मध्य भाग इस तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर (DMC) ने बताया कि 43,991 लोगों को अब तक सुरक्षित स्थानों स्कूलों और पब्लिक शेल्टरों में ट्रांसफर किया गया है। इस दौरान स्कूल बंद कर दिए गए हैं, ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं और कोलंबो स्टॉक एक्सचेंज ने भारी बारिश के चलते समय से पहले ट्रेडिंग रोक दी। फ्लाइट्स का डायवर्जन DMC के इमरजेंसी ऑपरेशंस डायरेक्टर ब्रिगेडियर एस. धर्मविक्रमा ने बताया कि कई प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य जारी है, लेकिन भूस्खलन से सड़क बंद होने के कारण कई गांवों तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो रहा है। पोर्ट्स और सिविल एविएशन मंत्री अनुरा करुणाथिलके ने कहा कि अगर हालात और बिगड़ते हैं तो श्रीलंका अपने मुख्य एयरपोर्ट से उड़ानों को भारत के त्रिवेंद्रम या कोचीन एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करेगा। लोकल मीडिया के मुताबिक मस्कट, दुबई, नई दिल्ली और बैंकॉक सहित छह फ्लाइट्स को पहले ही कोलंबो एयरपोर्ट से डायवर्ट किया जा चुका है। भारत के लिए अलर्ट जारीबंगाल की खाड़ी में बना यह खतरनाक तूफान श्रीलंका से आगे बढ़ता हुआ अब भारत के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने इसके लिए प्री-साइक्लोन अलर्ट जारी किया है। चक्रवात का संभावित मार्ग उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के तटों के करीब से गुजर सकता है। 30 नवंबर तक इन क्षेत्रों में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा तटीय इलाकों में मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। Post navigation Kanpur : Delhi-Varanasi स्लीपर बस में लगी आग, चलती बस से कूदे यात्री GDP में रिकॉर्ड तोड़ 8.2% की वृद्धि, सारे अनुमानों को छोड़ा पीछे