Indore : पुलिस ने बचाई चाइना डोर में फंसे कबूतर की जान

indore-news

इंदौर, संवाददाता : इंदौर में चाइना डोर को लेकर संक्रांति के दिन पुलिस जगह-जगह अनाउंसमेंट कर लोगों को जागरुक करती रही, इसके बाद भी इस जानलेवा डोर की चपेट में आकर 19 लोग घायल हो गए। इंसान ही नहीं चाइना डोर से परिंदों की जान पर भी बन आई। शहर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र से ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसमें चाइना डोर में एक कबूतर फंस गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डोर काटकर कबूतर को बचाया और उसे इलाज के लिए पशु चिकित्सक के पास ले जाया गया।

इंदौर पुलिस द्वारा परिंदे की जान बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह भी बताया गया है कि चाइना डोर इंसानों के साथ ही परिंदों की जान के लिए भी खतरा है। शहर में मकर संक्राति के दिन चाइना डोर से उड़ाई जा रही पतंगों के बीच कल भी परिंदे फंसने के मामले सामने आए थे।

मकर संक्रांति का पर्व पतंगों से रंग-बिरंगे आकाश का प्रतीक माना जाता है, लेकिन चाइनीज मांझे ने इस खुशी पर काली छाया डाल दी। इस जानलेवा मांझे के कारण आसमान में उड़ती पतंगों से एक दर्जन से अधिक पक्षी घायल हो गए और एक की मौत हो गई। दिनभर पक्षी प्रेमी संस्थाएं पक्षियों के उपचार में जुटी रहीं। चाइनीज मांझे की धार ने केवल पंखों को काटा, बल्कि कई परिंदों की सांसें भी रोक दीं।

पेड़ों पर उलझे घायल पक्षी, कटे पंखों के साथ तड़पते हुए और सड़कों पर बिखरे बेजान शरीर मानव लापरवाही की कहानी बयां कर रहे थे

पेड़ों पर उलझे घायल पक्षी, कटे पंखों के साथ तड़पते हुए और सड़कों पर बिखरे बेजान शरीर मानव लापरवाही की कहानी बयां कर रहे थे। पक्षियों के संरक्षण करने वाली संस्था नवकार परिवार के रूपेंद्र जैन ने बताया कि बुधवार को मंगलमूर्ति नगर, आरटीओ रोड, पलासिया सहित अन्य स्थानों से आठ घायल पक्षियों को लाया गया, जिनमें से एक की मौत हो गई।

घायलों का उपचार अंतिम चौराहे स्थित क्लीनिक पर किया जा रहा है। इसके बाद इन्हें ह्रींकारगिरी स्थित पक्षी विहार में रखा जाएगा। चिड़ियाघर के एजुकेशन आफिसर निहार पारुलकर ने चेतावनी दी कि अगले दो-तीन दिन पक्षियों के लिए बेहद खतरनाक हैं, क्योंकि पेड़ों में उलझे पतंग और धागे उनके लिए घातक साबित हो सकते हैं।

India’s cricketers will score 200 against New Zealand Designs of Mehendi for Karwa Chauth in 2024 Indian Women’s T20 World Cup Qualifiers Simple Fitness Advice for the Holidays Top 5 Business Schools in the World