Meerut : मेरठ कॉलेज और दयानन्द अस्पताल के सामने बनी मजार तोड़ी

meerut-news

मेरठ, संवाददाता :मजार तोड़ने पर क्षेत्रीय लोगों ने हंगामा कर दिया और असामाजिक तत्वों पर आरोप लगाया। वहीं पुलिस का कहना है कि नगर निगम का नाला निर्माण कार्य चल रहा है, इसी दौरान मजार टूटी है, जिसकी मरम्मत कराई जाएगी। 

कचहरी पुल से बेगमपुल जाने वाले रास्ते पर मेरठ कॉलेज सेल्फ फाइनेंस कालेज के सामने बनी मजार को तोड़ दिया गया। इतना ही नहीं दयानन्द अस्पताल के सामने बनी बहुत पुरानी मजार भी तोड़ी गई। जैसे ही क्षेत्र के रहने वाले लोगों को पता चला तो वे एकत्र हो गए और यूपी 112 को सूचना देकर लालकुर्ती पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। 

मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल ने आरोप लगाया कि असमाजिक तत्वों ने मजारों को तोड़ा है, इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए जबकि पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नगर निगम के नाला निर्माण कार्य के दौरान मजार टूटी है, जिनको दोबारा बनाया जा रहा है।

मेरठ कॉलेज सेल्फ फाइनेंस कालेज और दयानन्द अस्पताल के सामने करीब 200 साल पुरानी मजार है। जो आदर्शनगर, सिविल लाइन, जवाहर क्वार्टर, कल्याणी, पीएल शर्मा रोड और आसपास के लोगों की आस्था का प्रतीक बनी हुई है। हर बृहस्पतिवार को मजार पर पुताई के साथ-साथ लोग चादर चढ़ाकर अगरबत्ती और धूपबत्ती जलाते है। मेरठ कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र भी मजार को बहुत मानते हैं। 

बुधवार देर रात दोनों मजारों को तोड़ दिया गया

बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात दोनों मजारों को तोड़ दिया गया। सुबह लोगों ने देखा तो वह एकत्र हो गए। उन्होंने सूचना मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जीतू नागपाल को दी। इस दौरान व्यापारी नेता उमाशंकर खटीक भी पहुंच गए। उन्होंने मजार तोड़ने का विरोध कर दिया। लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। 

पुलिस ने दोबारा से मजार बनवाने की बात कही। जिसके बाद ही लोग शांत हुए। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि नगर निगम का नाला निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में निर्माण कार्य के दौरान मजार टूटी हैं, जिनको दोबारा ठीक कराया जा रहा है।

इन्होंने कहा…
डीएम और एसएसपी को पूरे मामले की जानकारी दी गई है। इन मजारों की पुलिस प्रशासन दोबारा से मरम्मत कराएं। शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।
– काजी जैनुरराशिदीन, नायब शहर काजी

India’s cricketers will score 200 against New Zealand Designs of Mehendi for Karwa Chauth in 2024 Indian Women’s T20 World Cup Qualifiers Simple Fitness Advice for the Holidays Top 5 Business Schools in the World