उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी शुभकामनाएं

president-murmu

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क : उत्तर प्रदेश शनिवार को उत्साह और गर्व के साथ अपना स्थापना दिवस मना रहा है। 24 जनवरी 1950 को ‘यूनाइटेड प्रोविंस’ का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया था। तभी से हर वर्ष यह दिन प्रदेश के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी संदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लिखा, “उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को मेरी शुभकामनाएं। गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति की यह धरती भारत की विकास यात्रा में एक मजबूत आधार स्तंभ रही है। मुझे विश्वास है कि उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। मैं इस राज्य के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।”

India’s cricketers will score 200 against New Zealand Designs of Mehendi for Karwa Chauth in 2024 Indian Women’s T20 World Cup Qualifiers Simple Fitness Advice for the Holidays Top 5 Business Schools in the World