नई दिल्ली , एंटरटेनमेंट डेस्क : सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है। 23 जनवरी को रिलीज हुई इस मल्टी स्टारर फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है और इसे कई पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं।
यह फिल्म सनी देओल की 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है, जिसका निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आए।
कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन ?
बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की और ओपनिंग डे पर 32 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन के अर्ली ट्रेंड्स भी सामने आ चुके हैं। दूसरे दिन के कलेक्शन के मुताबिक फिल्म ने अभी तक 30.04 करोड़ की कमाई कर ली है। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 60.04 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने दो दिनों में ही सेंचुरी पार कर ली है।
किसने निभाया क्या किरदार ?
इसके अलावा मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी शानदार रहा। फिल्म ने 41 करोड़ की कमाई की है। वरुण धवन ने फिल्म में परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभाया है। वहीं दिलजीत दोसांझ फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों की भूमिका में हैं, जो परमवीर चक्र से सम्मानित होने वाले एकमात्र भारतीय वायु सेना अधिकारी हैं। सनी देओल लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर की भूमिका में हैं, जो मेजर जनरल हरदेव सिंह कलेर पर आधारित है। अहान शेट्टी द्वारा निभाया गया लेफ्टिनेंट कमांडर एम. एस. रावत का किरदार युद्ध में भारतीय नौसेना के योगदान को दर्शाता है।
जहां 1997 की बॉर्डर साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई की घटनाओं पर आधारित थी, वहीं बॉर्डर 2 भी उसी संघर्ष की पृष्ठभूमि की कहानी है।
