Weather : पहाड़ों में हिमपात का असर मैदानी इलाकों तक पहुंचा

WEATHER-NEWS

मेरठ , संवाददाता : WEATHER NEWS :पहाड़ी क्षेत्रों में भारी हिमपात के चलते मैदानी इलाकों में ठंड तेज हो गई है। मौसम विभाग ने 27 और 28 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है। तापमान में गिरावट जारी है।

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रहे भारी हिमपात का असर अब मैदानी इलाकों में साफ नजर आने लगा है। रविवार को तेज ठंडी हवाओं के चलते धूप निकलने के बावजूद लोगों को दिनभर ठंड का अहसास बना रहा।

27 और 28 जनवरी को बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं, लेकिन 27 और 28 जनवरी को बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे ठंड और बढ़ सकती है।

तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी
पिछले एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। चार दिन तक गर्मी महसूस होने के बाद बीते दो दिनों से फिर ठंड ने जोर पकड़ लिया है। बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से शीतलहर और तेज हो गई है।

न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री तक पहुंचा
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवाएं 6 से 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।

तेज हवाओं से प्रदूषण में राहत

ठंडी हवाओं के चलते शहर के प्रदूषण स्तर में भी गिरावट आई है। रविवार को औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 119 दर्ज किया गया, जो पहले के मुकाबले बेहतर स्थिति दर्शाता है।

फरवरी में फिर बदलेगा मौसम
कृषि प्रणाली के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम के अनुसार तापमान में गिरावट अभी जारी रहेगी और फरवरी के दूसरे पखवाड़े में एक बार फिर बारिश के आसार बन सकते हैं।

India’s cricketers will score 200 against New Zealand Designs of Mehendi for Karwa Chauth in 2024 Indian Women’s T20 World Cup Qualifiers Simple Fitness Advice for the Holidays Top 5 Business Schools in the World