संभल, संवाददाता : बर्क ने कहा कि जो महिला दूसरे धर्म में शादी कर चुकी है और अब वह बुर्का पहनकर कांवड़ ला रही है। इससे स्पष्ट है कि वह गुमराह कर रही है।
जो महिला दूसरे धर्म में शादी कर चुकी है और अब वह बुर्का पहनकर कांवड़ ला रही है। इससे स्पष्ट है कि वह गुमराह कर रही है। उस महिला को ज्ञान ही नहीं है। दूसरे धर्म को अपना लिया तो कांवड़ लाने के दौरान बुर्का पहन कर क्या साबित करना है। यह बयान संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने दिया है।
रविवार की रात उन्होंने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत की। सांसद ने कहा कि उत्तराखंड के दीपक कुमार ने जुल्म और ज्यादती के खिलाफ आवाज उठाकर एक मिसाल पेश की है। सांसद ने कहा कि दीपक ने किसी मस्जिद के अंदर जाकर नमाज अदा नहीं की, बकि उन्होंने जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने धर्म नहीं भाईचारे का संदेश दिया है।
सांसद ने आगे कहा कि जो महिला बुर्का पहनकर कांवड़ ला रही है। वह धर्मगुरू नहीं है। उनको अभी तक ज्ञान ही नहीं है। पहले भी वह इस तरह के कदम उठा चुकी हैं तो उन पर से लोगों का विश्वास उठ गया है। लोगों को भी जागरूक होना चाहिए कि इस तरह के गुमराह करने वाले लोगों को ज्यादा उछालना नहीं चाहिए।
