रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने Sikkim में ब्रिज का किया उद्घाटन

sikkim-brij-inaugration

रिपब्लिक समाचार, न्यूज़ डेस्क : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उत्तरी सिक्किम में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा पुनर्निर्मित चुंगथांग-लाचेन मार्ग और 400 फीट लंबे बेली सस्पेंशन ताराम चू पुल का उद्घाटन किया। यह मई-जून 2025 में विनाशकारी बादल विस्फोट, जून 2024 में चक्रवात रेमल और अक्टूबर 2023 में हिमनदी झील विस्फोट बाढ़ के बाद सीमा सुरक्षा संगठन द्वारा किए जा रहे आपदा राहत प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को एक जारी एक बयान में बताया, सीमा सुरक्षा संगठन ने संचार व्यवस्था को बहाल करने के लिए, स्वास्तिक परियोजना के तहत 96 भूस्खलनों को साफ किया, चार प्रमुख पुलों का निर्माण किया और दो अन्य पुलों की मरम्मत की। सीमा सुरक्षा संगठन की इंजीनियरिंग टीम ने 8 किलोमीटर की नई भू-सफाई पूरी की और अस्थिर ढलानों और धंसने वाले क्षेत्रों से निकलने के लिए विभिन्न वैकल्पिक मार्ग बनाए।

ये प्रयास अक्टूबर 2025 में 7.5 किलोमीटर लंबे नागा-टूंग मार्ग के खुलने के बाद किए गए हैं, जिससे क्षेत्र में संपर्क और मजबूत हुआ है। 28 किलोमीटर लंबी चुंगथांग-लाचेन सड़क और ताराम चू पुल के पूरा होने से स्थानीय निवासियों, सुरक्षा एजेंसियों की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि ये परिसंपत्तियां उत्तरी सिक्किम के बुनियादी ढांचे के विकास और स्थानीय लोगों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने क्षेत्र में लगातार किए जा रहे कार्यों के लिए सीमा सड़क संगठन की सराहना की।

India’s cricketers will score 200 against New Zealand Designs of Mehendi for Karwa Chauth in 2024 Indian Women’s T20 World Cup Qualifiers Simple Fitness Advice for the Holidays Top 5 Business Schools in the World