वाराणसी/मथुरा ,संवाददाता : फागुन की मस्ती में सराबोर होकर काशी बुधवार को अपने अंदाज में होली मना रही है। रंगभरी एकादशी से रंगोत्सव का छाया उल्लास आज दूना हो गया। घरों से लेकर मंदिरों तक अबीर-गुलाल उड़ रहा। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में लोगों के साथ होली मनाई।
मथुरा, वाराणसी, अयोध्या सहित पूरा प्रदेश होली के रंग में रंग गया है। हर तरफ उल्लास का माहौल है। लोग होली पर मस्ती में नजर आ रहे हैं। जगह-जगह हो रहे आयोजनों में लोग रंगों में सरोबार हो रहे हैं। ढोल-नगाड़े के साथ लोग मस्ती में झूम रहे हैं।
फागुन की मस्ती
उधर, फागुन की मस्ती में सराबोर होकर काशी बुधवार को अपने अंदाज में होली मना रही। रंगभरी एकादशी से रंगोत्सव का छाया उल्लास आज दूना हो गया। घरों से लेकर मंदिरों तक अबीर-गुलाल उड़ रहा है। आज बुधवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में रंग, रस और राग का उल्लास छाया रहेगा।

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में लोगों के साथ खेली होली
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में लोगों के साथ होली मनाई। सीएम योगी ने कहा, मैं सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हमारे पूर्वजों ने वर्षों पुरानी इस विरासत को संजोते हुए हमें सौंपा है। वर्तमान पीढ़ी उसी ऊर्जा के साथ इसे आगे बढ़ा रही है। पूरा राज्य इस पवित्र त्योहार से जुड़ा हुआ है।
यदि कहीं कोई मतभेद हैं, तो उन्हें सुलझाने और एक सामंजस्यपूर्ण समाज की ओर कदम बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश और पूरा देश आज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, हम एक नया भारत देख सकते हैं, एक ऐसा भारत जो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है।