नई दिल्ली, एंटरटेनमेंट डेस्क : ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) ने एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स में अपने लुक से चार-चांद लगाए।
रविवार को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में 98वां एकेडमी अवॉर्ड होस्ट हुआ। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी इस खूबसूरत इवेंट का हिस्सा रहे। पहली बार एक्ट्रेस अवॉर्ड प्रेजेंटर बनीं। उन्होंने रेड कारपेट पर जैसे ही एंट्री ली, सभी की निगाहें उन पर ही टिकी रहीं।
निक जोनस ने पहना कलावा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ऑस्कर्स से एक तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर में फैंस का ध्यान निक की कलाई पर गया जिसमें उन्होंने कलावा (हिंदू संस्कृति में रक्षा सूत्र माना जाता है) पहना था।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) ने एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स में अपने लुक से चार-चांद लगाए।
रविवार को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में 98वां एकेडमी अवॉर्ड होस्ट हुआ। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी इस खूबसूरत इवेंट का हिस्सा रहे। पहली बार एक्ट्रेस अवॉर्ड प्रेजेंटर बनीं। उन्होंने रेड कारपेट पर जैसे ही एंट्री ली, सभी की निगाहें उन पर ही टिकी रहीं।
निक जोनस ने पहना कलावा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ऑस्कर्स से एक तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर में फैंस का ध्यान निक की कलाई पर गया जिसमें उन्होंने कलावा (हिंदू संस्कृति में रक्षा सूत्र माना जाता है) पहना था।
प्रियंका और निक का ऑस्कर लुक
बात करें लुक्स की तो प्रियंका चोपड़ा ने डियोर का व्हाइट स्ट्रैपलेस थाई हाई स्लिट गाउन पहना जिसे उन्होंने डायमंड और सफायर नेकलेस व ब्लैक हील्स से अपने लुक को स्टाइलिश बनाया। उन्होंने इयररिंग छोड़, अपने बालों को खुले रखा और न्यूड मेकअप लगाया। वह ग्लैमरस लग रही थीं। वहीं, निक जोनस क्लासिक वेलवेट डबल ब्रेस्टेड सूट में हैंडसम लग रहे थे।
