युद्ध में रोजाना 1 अरब डॉलर खर्च कर रहा अमेरिका

US-military-assets-damage-2026

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क : अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध रुकता नजर नहीं आ रहा है। इस युद्ध की वजह से दुनियाभर के कई देशों को आर्थिक और मानवीय कीमत चुकानी पड़ी है।

मिडिल ईस्ट में छिड़े इस युद्ध में जितनी रफ्तार से मिसाइल हमले हो रहे हैं, उतनी ही तेजी के साथ पैसा भी खूब खर्च हो रहा है। ईरान के साथ चल रहे इस युद्ध में अमेरिका अब तक कई अरब डॉलर खर्च कर चुका है।

हर दिन 1 अरब डॉलर खर्च कर रहा अमेरिका

ईरान कॉस्ट टिकर के ट्रैक किए गए डाटा के मुताबिक, हमलों की शुरुआत के बाद से अमेरिका का खर्च 35 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। इसमें से लगभग 11.3 अरब डॉलर तो सिर्फ शुरुआती छह दिनों में ही खर्च हो गए थे।

इस डाटा के मुताबिक, अमेरिका हर दिन लगभग एक अरब डॉलर की दर से खर्च कर रहा है। इसका मतलब है कि US हर सेकंड हजारों डॉलर खर्च कर रहा है।

अमेरिका की सैन्य संपत्ति का नुकसान

ऑपरेशनल खर्च के अलावा, अमेरिकी सैन्य संपत्तियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती तीन हफ्तों में नुकसान और मरम्मत का खर्च 1.4 अरब डॉलर से 2.9 अरब डॉलर के बीच है।

ईरान ने अमेरिका के सहयोगी देशों में मौजूद एयरबेस पर हमला करके इसकी सैन्य संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया है। ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया।

अमेरिका के नुकसान की बड़ी वजह कीमती उपकरणों पर ईरान की तरफ से हुआ हमला है। इस युद्ध में अमेरिका के तीन F-15E लड़ाकू विमान ध्वस्त हुए हैं, जिनमें से हर एयरक्राफ्ट की कीमत करीब 10 करोड़ डॉलर है।

अमेरिका का एक F-35A विमान भी इस युद्ध में मार गिराया गया है, जिसकी कीमत 8 करोड़ डॉलर से ज्यादा है।

India’s cricketers will score 200 against New Zealand Designs of Mehendi for Karwa Chauth in 2024 Indian Women’s T20 World Cup Qualifiers Simple Fitness Advice for the Holidays Top 5 Business Schools in the World