न्यूली (कुल्लू) , संवाददाता : सैंज घाटी में जीरो पॉइंट से धाउगी तक की सड़क जल्द ही दुरुस्त होगी। इससे क्षेत्र के लोगों का सफर सुगम और आरामदायक बनेगा। करीब 6 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर टारिंग के लिए 12 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर ठेकेदार को वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिए हैं।
वर्ष 2023 से 2025 के बीच हर बार आपदा के दौरान यह सड़क क्षतिग्रस्त होती रही है, जिसके चलते स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्रवासियों ने लगातार सड़क सुधार की मांग उठाई थी। अब बजट स्वीकृत होने के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है।