मुरादाबाद में दूसरा निकाह करने पहुंचा युवक, पहली बीवी ने कर दिया फोन

muradabad-news

मुरादाबाद, संवाददाता : सऊदी अरब में नाैकरी करने वाला युवक पाकबड़ा में दूसरा निकाह करने पहुंच गया। इसकी जानकारी पहली बीवी को हुई तो उसने लड़की पक्ष को फोन कर दिया। इसके बाद पूरी बरात को लोगों ने बंधक बना लिया। 

सऊदी अरब में निकाह करने के बाद एक युवक बृहस्पतिवार को पाकबड़ा में दूसरी शादी करने पहुंच गया। लड़की पक्ष को भनक लगी तो उन्होंने बरात को बंधक बना लिया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया।

पुलिस ने दूल्हा और उसके परिजनों को हिरासत में ले लिया। कुंदरकी थानाक्षेत्र के सौंदा गांव निवासी एक युवक सऊदी अरब में नौकरी करता था। जहां उसने पंजाब की रहने वाली युवती से निकाह कर लिया। इसके बाद युवक सऊदी अरब से घर आ गया।

युवक का रिश्ता मैनाठेर थानाक्षेत्र की युवती से तय हो गया। इसकी जानकारी युवक की पहली पत्नी को हो गई। इसके बाद उसके परिजनों ने पंजाब से कुंदरकी पुलिस को फोन किया। युवक के शादीशुदा होने की बात किसी ने लड़की पक्ष को बता दी।

यह सुनकर लड़की पक्ष के लोग भड़क गए। गुस्साए लड़की पक्ष ने दूल्हा सहित बरात को बंधक बना लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पाकबड़ा पुलिस पहुंची। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। कुछ लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

India’s cricketers will score 200 against New Zealand Designs of Mehendi for Karwa Chauth in 2024 Indian Women’s T20 World Cup Qualifiers Simple Fitness Advice for the Holidays Top 5 Business Schools in the World