बंगाल में बनेगी प्रचंड बहुमत की सरकार-नितिन नवीन

mirjapur-news

मिर्जापुर ,संवाददाता :भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का विंध्याचल में आगमन हुआ। यहां भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को मिर्जापुर स्थित विंध्याचल धाम पहुंचे। उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। इसके पहले नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। विंध्याचल पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व अन्य लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। अटल चौराहा समेत अन्य जगहों पर उनका स्वागत किया गया।

पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि बंगाल के लिए आज विशेष दिन है। वहां पर प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। यह पूछे जाने पर की भाजपा वहां पर सरकार बना रही है, उन्होंने फिर यही जवाब दिया कि बंगाल में प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि बंगाल के लिए आज विशेष दिन है। वहां पर दूसरे चरण का मतदान होने वाला है और मैं यह लोगों का आह्वान करता हूं कि वह अधिक से अधिक संख्या में बूथों पर जाएं और मतदान करें ताकि बंगाल को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं विंध्यधाम आया और मां विंध्यवासिनी का दर्शन किया। इससे मुझे बहुत शांति मिलती है। 

India’s cricketers will score 200 against New Zealand Designs of Mehendi for Karwa Chauth in 2024 Indian Women’s T20 World Cup Qualifiers Simple Fitness Advice for the Holidays Top 5 Business Schools in the World