UP : पूरे प्रदेश में विक्षोभ का असर,लखनऊ में देर रात जमकर बारिश

lucknow-news

लखनऊ, शैलेश पाल :Weather in UP: यूपी के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बड़ा बदलाव हुआ है। आंधी और बारिश से प्रदेश के अधिकतम तापमान में दस से 12 डिग्री तक गिरावट आई है। 

उत्तर प्रदेश में 29 और 30 अप्रैल को गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ हुई आंधी बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। कई जिलों में अधिकतम तापमान में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। अमेठी में तापमान सामान्य से करीब 9.9 डिग्री नीचे पहुंच गया। वहीं, लखनऊ में देर रात अचानक से बारिश होने लगी। 

आंधी-बारिश के असर से अयोध्या, वाराणसी, कानपुर, बलिया और गाजीपुर समेत कई जिलों में दिन का तापमान घटकर 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया। इसके विपरीत उरई 43.6 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि झांसी में 40.5 और आगरा में 39.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। अयोध्या में 19.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडी रात रही।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार शुक्रवार से बारिश का दायरा सिमटने लगेगा। पूर्वी व तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी संभव है। शनिवार से तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू होगी। वहीं 4 मई से सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में दोबारा हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।

India’s cricketers will score 200 against New Zealand Designs of Mehendi for Karwa Chauth in 2024 Indian Women’s T20 World Cup Qualifiers Simple Fitness Advice for the Holidays Top 5 Business Schools in the World