कानपुर ,योगेंद्र सचान : Kanpur News: कानपुर में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में देश से वंशवाद, नक्सलवाद और कम्युनिस्ट समाप्त हो गए हैं।
कानपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जब हमारे नेता कहते हैं, कांग्रेस मुक्त तो उसका मतलब होता है वंशवाद मुक्त, नक्सलवाद मुक्त, माओवाद मुक्त। भारत देश की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद, माओवाद और कम्युनिस्ट समाप्त हो गया है। आज पश्चिम बंगाल में भी हमारी सरकार है।
पूरे देश में भी हमारी सरकार है। वंशवाद भी समाप्त हो गया है। बता दें कि मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भाजपा कानपुर की ग्रामीण इकाई के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता के तौर पर कानपुर आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ा है। भाजपा का कार्यकर्ता कब किस मुकाम पर पहुंच जाए, यह देश की जनता लगातार देख रही है।
