DC vs RR: वैभव सूर्यवंशी ने पलट दिया IPL का इतिहास

Vaibhav-Suryavanshi

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली :युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जो अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं कर सका है। सूर्यवंशी दिल्ली के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में बड़ी पारी नहीं खेल सके और अर्धशतक लगाने से चूक गए लेकिन इसके बावजूद उन्होंने आईपीएल के इतिहास में एक और पन्ना जोड़ दिया है।

सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं और 450 से अधिक रन ठोक चुके हैं। अपने दूसरे ही सीजन में इस युवा बल्लेबाज ने तहलका मचा दिया है। उन्होंने जसप्रीत बुमराह सहित सभी दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग की है। अब दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए इस खिलाड़ी ने 15 साल के इतिहास में ऐसा कारनामा किया, जो पहली बार हुआ है।

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

सूर्यवंशी ने दिल्ली के खिलाफ 21 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। 3 सिक्स जड़ने के साथ ही सूर्यवंशी ने आईपीएल में इतिहास रच दिया। वे अब आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम पर दर्ज था। उन्होंने 2024 में 42 छक्के लगाए थे। सूर्यवंशी ने इस मैच से पहले 40 सिक्स जड़े थे। दो छक्के लगाने के साथ ही उन्होंने अभिषेक की बराबरी कर ली। तीसरा छक्का लगाने के साथ उन्होंने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

IPL के एक सीजन में सबसे अधिक छक्के (भारतीय)-

  • वैभव सूर्यवंशी – 43* (2026)
  • अभिषेक शर्मा – 42 (2024)
  • श्रेयस अय्यर – 39 (2025)
  • विराट कोहली – 38 (2016)
  • विराट कोहली – 38 (2024)
  • सूर्यकुमार यादव – 38 (2025)

सूर्यवंशी बने चौथे बल्लेबाज

आईपीएल में इस मुकाबले में सूर्यवंशी ने पहली गेंद पर छक्का जड़ा और अपना खाता खोला। वे आईपीएल के एक सीजन में तीन बार पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले तीन बल्लेबाजों ने आईपीएल के इतिहास में ये कारनामा किया है।

पहली बॉल पर छक्का लगाने वाले बल्लेबाज (एक सीजन में)-

  • शाहरुख खान (पंजाब किंग्स) – 2023
  • सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स) – 2025
  • देवदत्त पडिक्कल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 2026
  • वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – 2026
India’s cricketers will score 200 against New Zealand Designs of Mehendi for Karwa Chauth in 2024 Indian Women’s T20 World Cup Qualifiers Simple Fitness Advice for the Holidays Top 5 Business Schools in the World