कांकेर, संवाददाता : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कांकेर के पुलिस अधिकारी लक्ष्मण केवट और रामेश्वर देशमुख को शौर्य चक्र से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें नक्सल विरोधी अभियानों में अदम्य वीरता के लिए मिला। कांकेर जिले के दो पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति के द्वारा उनकी वीरता, साहस और अदम्य साहस के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के साथ ही परिवार के साथ ही विभाग में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं बधाई देने के लिए लोगों का तांता लग गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से कांकेर जिले के दो वीर पुलिस अधिकारियों को वीरता के लिए सम्मानित किया है। नक्सल विरोधी अभियानों में अदम्य साहस, उत्कृष्ट नेतृत्व एवं असाधारण वीरता का परिचय देने वाले कांकेर जिले के दो जांबाज पुलिस अधिकारी लक्ष्मण केवट एवं रामेश्वर देशमुख को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा देश के प्रतिष्ठित वीरता अलंकरण शौर्य चक्र से सम्मानित किया। यह सम्मान राष्ट्र की सुरक्षा, जनसुरक्षा एवं नक्सल उन्मूलन के क्षेत्र में दोनों अधिकारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं साहसिक कार्यों यह सम्मान राष्ट्र की सुरक्षा, जनसुरक्षा एवं नक्सल उन्मूलन के क्षेत्र में दोनों अधिकारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं साहसिक कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर हुई गौरवपूर्ण स्वीकृति है। यह उपलब्धि न केवल कांकेर पुलिस बल्कि सम्पूर्ण बस्तर पुलिस एवं छत्तीसगढ़ पुलिस परिवार के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। नक्सल विरोधी अभियानों में उत्कृष्ट योगदानदोनों अधिकारियों ने बस्तर संभाग के अत्यंत संवेदनशील एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेवा देते हुए अनेक महत्वपूर्ण अभियानों का सफल नेतृत्व किया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, चुनौतीपूर्ण सुरक्षा वातावरण एवं विषम परिस्थितियों में उनके साहस, रणनीतिक कौशल और नेतृत्व क्षमता ने सुरक्षा बलों को कई बड़ी सफलताएं दिलाईं। पुलिस अधीक्षक का संदेशपुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर निखिल राखेचा (भा.पु.से.) ने दोनों अधिकारियों को इस विशिष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शौर्य चक्र जैसे वीरता सम्मानों में से एक सम्मान का प्राप्त होना सम्पूर्ण कांकेर जिला, बस्तर अंचल एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का विषय है। लक्ष्मण केवट एवं रामेश्वर देशमुख का साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण पुलिस बल की उत्कृष्ट परंपराओं का प्रतीक है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। कांकेर पुलिस परिवार की ओर से दोनों वीर अधिकारियों को शौर्य चक्र सम्मान प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गईं। Post navigation अखिलेश यादव भरोसे लायक नहीं, राहुल गांधी सावधान रहें – मौलाना शहाबुद्दीन ओमान के पास जहाज पर हमला, 3 भारतीय लापता, 21 को बचाया गया