मेरठ, संवाददाता : सीरिया की फनादी नाम की महिला हाथ में तख्ती लिए चंदा मांग रही थी। उसने बताया कि उसके पति बीमार हैं और दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। उनके इलाज के लिए उसे मदद चाहिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नौचंदी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को चंदा और मदद मांग रही सीरिया की एक महिला फनादी (33) को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस और खुफिया विभाग की टीम महिला से पूछताछ में जुटी है। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके पति बीमार हैं। वह उनका इलाज कराने मेडिकल वीजा पर भारत आई है। नौचंदी थाना क्षेत्र में सीरिया की फनादी हाथ में अंग्रेजी में लिखा बोर्ड लेकर चंदा और मदद मांग रही थी। उसने लिखा था कि वह सीरिया की रहने वाली है। उसे पति के उपचार के लिए रुपये की जरूरत है। महिला के बारे में पुलिस को सूचना मिली तो उसे थाने ले जाया गया। इसके बाद पुलिस, आईबी और एलआईयू की टीम ने उससे गहनता से पूछताछ की। महिला ने बताया कि उसके पति दिल्ली अस्पताल में भर्ती हैं। उनके पैरों में चोट लगी है। वह यहां के लोगों से मदद मांगने आई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि वीजा की शर्तों के अनुसार महिला एक शहर से दूसरे शहर बिना अनुमति नहीं जा सकती। इसके चलते उससे पूछताछ की जा रही है। Post navigation शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की प्राथमिकी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार फिरोजाबाद में पूर्व विधायक के पुत्र ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद भी दी जान