कानपुर , संवाददाता : शहर में अब बंदर और कुत्तों के हमले से परेशान लोगों के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई है। मंगलवार को ताजा मामला चकेरी के सनिगवां में महिला पर घोड़े के हमले का मामला सामने आया है। घटना में दहशत में भागते हुए गिरी महिला को घोड़े ने शरीर पर कई जख्म दिए। पीड़िता को उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल लाया गया। जहां से उसे एलएलआर अस्पताल रेफर किया गया। आरोप है कि वहां पीड़िता को नहीं भर्ती किया गया। अहमद हुसैन की करीब 500 मीटर पर चाय की दुकान है। अफसाना सोमवार रात पति को चाय की दुकान पर खाना देकर घर वापस लौट रहीं थीं। इस दौरान रास्ते मे उन्हें घोड़े ने पहले दौड़ाया जिसपर वह बचने को भागने लगीं। फिर वह कुछ दूर दौड़ते हुए सड़क पर गिर गईं। इसके बाद घोड़े ने उनके शरीर में कई जगह काटा। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग डंडे लेकर पहुंचे। फिर घोड़े को भगाया। फिर अफसाना को स्वजन कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अहमद हुसैन ने बताया कि यही घोड़ा सोमवार सुबह भी एक युवक को काट चुका था। रात को उनकी पत्नी पर हमला कर दिया इसके बावजूद उसे वहां से हटाया नहीं गया। रात को उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। घटना से कालोनी में लोगों दहशत है। वहीं कांशीराम अस्पताल से रेफर होने के बाद स्वजन महिला को एलएलआर अस्पताल ले गए। आरोप है कि वहां महिला को भर्ती कराने से इनकार कर दिया गया। घोड़े के आतंक से दहशत, हुआ पागल सजारी मोड़ स्थित मेडिकल स्टोर संचालक अंकित कुमार ने बताया कि एक घोड़ा अचानक राह चलते लोगों पर हमला कर रहा है, शायद यह पागल हो गया है। इसके पैर में चोट भी लगी है। पर इसमें सोमवार को अजीब सी ताकत आ गई है। यह एकदम से हमलावर हो जाता है। हवा जैसी रफ्तार आ गई है। बताया कि अब तक मिल रही जानकारी के अनुसार वह सोमवार करीब आधा दर्जन लोगों पर हमला कर चुका है। इसे लेकर करीब तीन दर्जन लड़कों की टीम घूम रही है, सभी सतर्क हैं। यह घोड़े गदियाना के पशुपालकों के है , जो इन्हें अपना काम निकालने के बाद चरने को छोड़ जाते हैं । यहां पर करीब चार घोड़े हैं इसके पूर्व कभी ऐसा नहीं हुआ । पर एकदम से इसमें एक घोड़ा पागल हो गया है । जिससे लोगों की जान पर बन आई है। Post navigation बरेली से दिल्ली और नवी मुंबई का हवाई सफर हुआ सस्ता