नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क : विमंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के अगले सीजन की नीलामी में सभी की नजरें मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) पर थीं। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली इस टीम ने नीलामी से पहले अपनी उस मुख्य टीम को बनाए रखा है, जिसने उसे खिताब दिलाया था। आरसीबी ने अपनी 17 सदस्यीय विजेता टीम में से 13 खिलाड़ियों को बनाए रखा है जबकि चार खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। आरसीबी ने ग्रेस हैरिस और लिंसे स्मिथ को रिलीज करने का फैसला किया था। वहीं, डायलान हेमलता और गौतमी नाइक जैसी भारतीय खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। रिटेन की गईं खिलाड़ी स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिस पैरी, ऋचा घोष, श्रेयांका पाटिल, लॉरेन बेल, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, प्रेमा रावत, जॉर्जिया वॉल, नादिन डी क्लार्क, सयाली सतघरे, प्रत्यूषा कुमार। नीलामी के दिन खरीदे गए खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेस जोनासन का नाम आया। उनकी बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। आरसीबी ने सबसे पहले पैडल उठाया। आरसीबी को किसी से टक्कर नहीं मिली। इस तरह जेस जोनासन अपनी बेस प्राइस में आरसीबी का हिस्सा बनीं। तेजल हसबनिस का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। महाराष्ट्र की महिला बल्लेबाज के लिए आरसीबी ने पैडल उठाया। अन्य फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस तरह तेजल अपनी बेस प्राइस में आरसीबी का हिस्सा बनीं। वृंदा दिनेश का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये है। आरसीबी ने दिनेश को उनकी बेस प्राइस में खरीदा साउथ अफ्रीका की क्लोए ट्रायन का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। आरसीबी ने पैडल उठाकर ट्रायन को अपना बनाया। इस तरह क्लोए ट्रायन 30 लाख रुपये में आरसीबी से जुड़ी। आरसीबी का पूरा स्क्वाड स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिस पैरी, ऋचा घोष, श्रेयांका पाटिल, लॉरेन बेल, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, प्रेमा रावत, जॉर्जिया वॉल, नादिन डी क्लार्क, सयाली सतघरे, प्रत्यूषा कुमार, जेस जोनासन, तेजल हसबनिस, वृंदा दिनेश और क्लोए ट्रायन। Post navigation आंध्र तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ा ‘अर्णब’, 13 जिलों के फ्लैश फ्लड की चेतावनी अंजान ने पान खाके बनारस को बनाया हिट, अमिताभ को दिए कई कल्ट गाने