pak-news

कराची, डिजिटल डेस्क : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में गुरुवार को एक एंबुलेंस के अंदर आक्सीजन सिलेंडर फटने से एक महिला समेत 10 लोगों की मौत हो गई। यह घटना थारपारकर जिले के नागरपारकर इलाके में हुई, जब एंबुलेंस महिला को डानो धंधल के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मिथी शहर के जिला अस्पताल ले जा रही थी।

थारपारकर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ अजीज जाफरी ने बताया, ‘अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें वह महिला भी शामिल है।’ उन्होंने बताया कि बच्चे के जन्म के बाद कुछ जटिलताओं के कारण महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था। जाफरी ने बताया कि सिलेंडर तब फटा, जब एंबुलेंस का ड्राइवर उसे गाड़ी के अंदर खिसका रहा था।