kanpur-News

कानपुर, संवाददाता : Kanpur News: बिठूर थाना क्षेत्र में कुछ महीने पहले परिजनों के विरोध के कारण घर छोड़कर लिवइन में रहने वाले प्रेमी युगल ने अब बालिग होने पर साथ जीने-मरने का फैसला किया है। करवाचौथ के पावन पर्व पर प्रेमिका द्वारा व्रत रखने की चर्चा पूरे इलाके में है।

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम का अनोखा मामला सामने आया है। कुछ महीने पहले परिजनों के विरोध के चलते घर छोड़कर सहमती संबंधों में रहने वाले प्रेमी युगल ने अब बालिग होने के बाद साथ रहने का फैसला किया है।

वहीं, करवाचौथ पर प्रेमिका के व्रत रखने की बात भी चर्चा में है। जानकारी के अनुसार, दोनों पहले नाबालिग थे और परिवार के विरोध के बाद घर से अलग रहने लगे थे। अब बालिग होने पर प्रेमी अपनी प्रेमिका के साथ वापस लौटना चाहता है।

मामले में पुलिस से सहायता मांगी
इसके लिए उसने मंधना चौकी में प्रार्थनापत्र देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। प्रेमी ने प्रेमिका को अपने घर में माता पिता के साथ रखने और बाद में परिवार की सहमति से धूमधाम से शादी करने की इच्छा जताई है। मामले में पुलिस से सहायता मांगी गई है।