गांधीनगर, ब्यूरो : Sardar Patel Statue of Unity : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर गुजरात के केवड़िया स्थित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने एकता नगर में 400 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। गुजरात दौरे के दूसरे दिन केवड़िया पहुंचे पीएम मोदी प्रधानमंत्री मोदी अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए केवड़िया पहुंचे। यहां उन्होंने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को पुष्प अर्पित कर नमन किया। 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की सौगात प्रधानमंत्री ने एकता नगर में 400 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें सीवेज एवं जल उपचार संयंत्र, नर्मदा घाट का उन्नयन, आईआरसीटीसी होटल, रेन फॉरेस्ट और इको-ट्रेल समेत पर्यटन एवं बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। रेन फॉरेस्ट परियोजना का किया उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर में ‘रेन फॉरेस्ट’ परियोजना का भी उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ परियोजना का निरीक्षण किया और इसकी प्रमुख विशेषताओं की जानकारी ली। इस परियोजना को क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। पीएम मोदी ने सरदार पटेल के योगदान को किया याद इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सरदार पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “अखंड भारत के प्रणेता देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मां भारती की सेवा में उनका त्याग और समर्पण विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए बहुत बड़ा प्रेरणास्रोत है।” ‘भारत पर्व’ की झलकियां भी साझा कीं प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट के साथ वीडियो साझा किया, जिसमें केवड़िया में आयोजित ‘भारत पर्व’ की झलकियां दिखाई गईं। यह आयोजन सांस्कृतिक विरासत, विविधता और राष्ट्रीय एकता पर आधारित है। पीएम मोदी ने लिखा, “अद्भुत भारत की विविध परंपराएं और संस्कृतियां। केवड़िया में ‘भारत पर्व’, जिसका उद्घाटन कल हुआ, हमारी एकता और जीवंतता का जश्न मनाता है।” Post navigation UP : सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन- CM योगी बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार के लिए सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति