India-vs-Sri-Lanka-ODI-Series-

नई दिल्ली,स्पोर्ट्स डेस्क : श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच दिल्ली से विशाखापट्टनम में शिफ्ट कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को वेन्यू में बदलाव का एलान किया है। ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना था, जो 13 दिसंबर को होने वाला है लेकिन अब इसे शिफ्ट कर दिया गया है।

बीसीसीआई ने वेन्यू में बदलाव की वजह भी बताई है। इससे पहले भी कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला पहला वनडे मैच दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है। अब क्रिकेट बोर्ड ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। अब वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

दिल्ली में नहीं होगा पहला वनडे मैच

बीसीसीआई ने दिल्ली से मुकाबले को विशाखापट्टनम में शिफ्ट कर दिया है। क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि दिल्ली क्रिकेट एवं जिला संघ ने मौसम और मैदान के रिनोवेशन को लेकर चल रहे कार्यों की वजह से मैच को शिफ्ट करने का अनुरोध किया था। इसके बाद बीसीसीआई ने मुकाबले को विशाखापट्टनम में कराने का फैसला किया है। ये मुकाबला अब विशाखापट्टनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम मे खेला जाएगा।

गौरतलब हो कि इससे पहले भी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि अरुण जेटली स्टेडियम में कुछ कार्य हो रहा है, जिसकी वजह से ये मैदान 13 दिसंबर तक पूरी तैयार से मेजबानी के लिए तैयार नहीं होगा। दावा किया जा रहा था कि पहले वनडे मैच को अहमदाबाद में शिफ्ट किया जा सकता है लेकिन अब ये विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। रिपोर्ट्स आने के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इसे गलत बताया था लेकिन अब वेन्यू में बदलाव किया गया है।

भारत-श्रीलंका सीरीज का पूरा शेड्यूल-

मैच नं.दिनतारीखसमयमैचवेन्यू
1रविवार13-दिसंबर-26दोपहर 2:00 बजेपहला वनडेविशाखापट्टनम
2बुधवार16-दिसंबर-26दोपहर 2:00 बजेदूसरा वनडेबेंगलुरु
3शनिवार19-दिसंबर-26दोपहर 2:00 बजेतीसरा वनडेअहमदाबाद
4मंगलवार22-दिसंबर-26शाम 7:00 बजेपहला T20Iराजकोट
5गुरुवार24-दिसंबर-26शाम 7:00 बजेदूसरा T20Iकटक
6रविवार27-दिसंबर-26शाम 7:00 बजेतीसरा T20Iपुणे