अलीगढ़ , संवाददाता : खेल के मैदान में दमखम दिखाने के लिए प्रदेशभर के कबड्डी खिलाड़ी अलीगढ़ में जुटेंगे। महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 27 से 29 नवंबर तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 18 मंडलों की टीमें हिस्सा लेंगी। इनके अलावा छात्रावास और स्पोर्ट्स कॉलेज की सीनियर पुरुष टीमें भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। खिलाड़ियों के ठहरने से लेकर खेल स्थल तक जरूरी सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान स्टेडियम और आवास स्थलों पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। इसके साथ ही एंबुलेंस, प्राथमिक उपचार, पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश और निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी रहेगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया जा रहा है। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। Post navigation नेपाली युवती और मुस्लिम युवक का निकाह रुकवाया, धर्म परिवर्तन का आरोप धनतेरस से कार्तिक पूर्णिमा तक त्योहारों का रहेगा उल्लास