ग्वालियर, संवाददाता : ग्वालियर के मुरार इलाके में आने वाले बिजौली थाने की सीमा में स्थित बथेस्डा इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी में होने वाले वार्षिक आयोजन में धर्मांतरण किए जाने की गंभीर शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर ग्वालियर के अधिकारियों तक पहुंची है। शिकायत में यह भी बताया है कि इस आयोजन को लेकर एसडीएम मुरार कार्यालय में जो अनुमति मांगी गई थी वह नहीं दी गई। पुलिस ने इस आयोजन के होने को लेकर सहमति नहीं प्रदान की। शिकायत में आरोप है कि हर साल इस कॉलेज में आदिवासी व दलित समुदाय के लोगों को बुलाकर चार से पांच दिन एक ही परिसर में रख प्रभु यीशू के नाम की दुहाई देकर धर्मांतरण कराया जाता है। बिना अनुमति के हो रहा आयोजन यह आयोजन इस सालए चार नवंबर से आठ नवंबर प्रस्तावित किया गया है। वहीं इस मामले में एसडीएम मुरार नरेशचंद गुप्ता ने कहा कि आयोजन की अनुमति नहीं दी गई और बिजौली थाना प्रभारी के अनुसार शिकायत की जांच की जा रही है, कॉलेज का रिकॉर्ड व लोगों के नाम का वेरीफिकेशन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर पुलिस ने सहमति नहीं दी थी। शिकायतकर्ता चंद्रकांत मिश्रा निवासी डीडी नगर ने सीएम डॉक्टर मोहन यादव से लेकर गृह मंत्री व ग्वालियर के कलेक्टर व एसपी को शिकायत की है। शिकायत में बताया है कि रतवाई ग्राम में “बथेस्ठा इन्सटीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी” नामक ईसाई मिशनरी द्वारा इन्जीनियरिंग कॉलेज चलाया जा रहा है। विगत 16 वर्षों में बठेस्ठा इन्सटीट्यूट द्वारा प्रतिवर्ष माह अक्टूबर-नवम्बर में एक साप्ताहित धर्मान्तरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के हर कोने से गरीब आदिवासी एवं दलित समुदायों के 5 से 7 हजार लोगो को एक सप्ताह तक निरन्तर परिसर में ही रखा जाता है। देश एवं विदेश से आए इसाई धर्मगुरुओं द्वारा निरन्तर उनका ब्रेन वॉश किया जाकर देश एवं विदेश से आए इसाई धर्मगुरुओं द्वारा निरन्तर उनका ब्रेन वॉश किया जाकर, अनेकों प्रकार के लालच व प्रभु ईशू के नाम पर दुहाई देकर गरीब, आदिवासी एवं दलित समुदाय के लोगो का व्यापक धर्मान्रतण कराया जाता है। इस महाविद्यालय को केवल धर्मान्तरण समारोह हेतु ही प्रयोग में लाया जा रहा है। जबकि शैक्षणिक गतिविधियों शून्य है। महाविद्यालय में वर्तमान में मात्र 5-6 लोगों का स्टाफ है, जबकि कभी भी एक भी कक्षा अथवा एक भी छात्र पूरे वर्ष भर नही दिखाई देता। शिकायत में कॉलेज की गतिविधियों की जांच कराने की मांग भी की है। बथेस्डा कॉलेज में आयोजन को लेकर अनुमति नहीं दी गई, पुलिस से सहमति नहीं आई थी। शिकायत को दिखवाया जा रहा है। नरेशचंद्र गुप्ता, एसडीएम,मुरार बथेस्डा कालेज को लेकर आयोजन की अनुमति को लेकर पुलिस ने अभिमत नहीं प्रदान किया, जो शिकायत मिली है उसके आधार पर जांच कर रहे हैं, कालेज के लोगाें से रिकार्ड मांगा है, धर्मांतरण की शिकायत के बिंदु पर लोगों का वेरीफिकेशन किया जा रहा है। सौरभ श्रीवास्तव, थाना प्रभारी, बिजौली थाना यह आयोजन एनुअल री-ट्रीट है जिसमें कार्यकर्ता जुटते हैं, हमने परमिशन के लिए आवेदन किया था और प्रोसेस का पालन किया, यह निजी आयोजन है। शिकायतकर्ता के आरोप निराधार हैं। जोस जार्ज, आयोजन के कॉर्डिनेटर Post navigation 26 हिंदू मतदाताओं के नाम काटने का आरोप, BLO नफीस मोहम्मद खान निलंबित GST अधिकारी की कार एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी, गाड़ी में 57 लाख नकद और आभूषण बरामद