बेंगलुरु, एनएआई : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 की उड़ान का गवाह बनने के लिए आम लोगों को आमंत्रित किया है। इसरो ने शुक्रवार को कहा कि राकेट का इलेक्टि्रकल परीक्षण हो चुका है। चंद्रयान-3 को ले जाने वाले एलवीएम-3 राकेट के प्रक्षेपण को देखने के लिए आम लोग पंजीकरण करा सकते हैं। 14 जुलाई को होगी लॉन्चिंगइससे पहले इसरो के प्रमुख एस. सोमनाथ ने घोषणा की थी कि 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर 2.35 पर चंद्रयान-3 को लांच किया जाएगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 23 या 24 अगस्त को इसका लैंडर चांद की सतह पर उतरेगा। यह चंद्रयान-2 मिशन का ही विस्तार है। उस समय लैंडर आखिरी क्षणों में चांद की सतह पर क्रैश हो गया था। लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की उम्मीदचंद्रयान-3, चंद्रयान-2 का फॉलोअप मिशन है, जो चंद्र सतह पर सुरक्षित लैंडिंग और घूमने की संपूर्ण क्षमता प्रदर्शित करता है। चंद्रयान-3 के लैंडर के 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की जमीं पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीदकी जा रही है। Post navigation Jharkhand : मजदूर पति ने पत्नी को बनाया नर्स, अब साथ रहने को तैयार नहीं Ashes 2023 : Jonny Bairstow और Steve Smith के गुस्से का वीडियो वायरल