Kanpur Weather Update : कानपुर में दोपहर को हुई झमाझम बारिश

KANPUR-RAINING

कानपुर,संवाददाता : कानपुर में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों में अभी तक करीब 30 मिमी बारिश हो चुकी है। स्थानीय मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अभी 24 घंटे तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। बारिश की वजह से दिन का तापमान भी तीन डिग्री सेल्सियस कम हुआ है।

इस बीच कानपूर शहर से निकली गंगा नदी में बाढ़ का पानी खतरे के निशान तक पहुंच चूका है। जिलाधिकारी कानपूर ने सिंचाई विभाग की टीम के साथ सुबह दुबारा निरीक्षण किया , गंगा किनारे के लोगों को सुरिक्षत स्थान पर प्रवास के लिए व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। गंगा में नौकायन पर भी रोक लगा दी गई है।

आपको ज्ञात होगा कि करीब 15 दिनों के बाद शुक्रवार को दिन में रिमझिम बारिश से उमस बढ़ गई। लेकिन रात में कुछ देर के लिए हुई जोरदार वर्षा से कुछ राहत मिली। कुल 20 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक इसी तरह की वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।

वर्षा में 29 प्रतिशत की कमी दर्ज

इस सीजन में मानसून में ज्यादा वर्षा नहीं हुई है। जून से लेकर पांच अगस्त तक की बात करें, तो वर्षा में इस बार 29 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है । समय से वर्षा नहीं होने से धान की फसलों को भी संकट खड़ा हो गया। लेकिन शुक्रवार को हुई वर्षा से प्रभावित धान की फसल को जीवनदान मिला है।

मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय का कहना है पिछले काफी दिनों से अल नीनो के प्रभाव से बारिश नहीं हो पा रही थी। फिलहाल हवाओं की गति और दिशा में सुधार होने से बारिश का मौसम बन गया है। जो अगले दो दिनों तक ऐसे ही रहने की संभावना है। इस बीच दिन में अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *