Lucknow : हिंदी और संस्कृत भाषा बहुत व्यापक है-सुरेश चौहानके

ABHUDAY-BHARAT

लखनऊ,प्रवीण सचान : लखनऊ में आज ,रुचि खंड के सेंट जोसेफ कॉलेज में भारत अभ्युदय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति डॉक्टर दिनेश शर्मा, सांसद राज्यसभा एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्य वक्ता सुरेश चौहानके, मुख्य संपादक सुदर्शन न्यूज़ चैनल ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड मेजर जनरल अजय कुमार चतुर्वेदी ने की। कार्यक्रम का संचालन अनिल अग्रवाल ने किया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश शर्मा ने बोलते हुए कहा कि आज भारत के ज्ञान और विज्ञान की आज पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है । चंद्रयान से लेकर आदित्य 1 तक इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। दुनिया आज भारतीय संस्कृति को अपनाने को आतुर है। वह दिन अब दूर नहीं जब सनातन संस्कृति का डंका दुनिया में बजेगा।

मातृ भाषा सर्वश्रेष्ठ

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रिटायर्ड मेजर जनरल अजय कुमार चतुर्वेदी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सबको यह तय करना है कि हम देश के लिए क्या कर सकते है। हमें अपनी जिम्मेदारी खुद तय करनी होगी। तत्पश्चात मुख्य वक्ता सुरेश चौहानके ने भारत माता का जय घोष करते हुए सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सनातन बहुत व्यापक है। उदाहरण देते हुए बताया कि इंडोनेशिया आज मुस्लिम देश है, लेकिन फिर भी वहां के लोग कहते है हमारी पूजा पद्धति बदल गई लेकिन हमने अपने पूर्वज नहीं बदले।

आज भी वहां की एयरलाइन्स का नाम गरुण है और वहां के रुपयों में लक्ष्मी की फोटो है। इसी प्रकार उन्होंने भाषा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मातृ भाषा को सर्वश्रेष्ठ बताया। हिंदी और संस्कृत भाषा बहुत व्यापक है। हम सबको अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए। विदेशी कल्चर को समाज के लिए खतरा बताते हुए कहा कि आज विदेशी, भारत की संस्कृति को अपना रहे है, लेकिन कुछ लोग विदेशी कल्चर की ओर भाग रहे है जो कि किसी भी दृष्टि से ठीक नहीं है।

अंत में सुदर्शन राष्ट्र निर्माण की महिला प्रभारी रागनी तिवारी ने आये हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *