Weather Update Today : आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश संभावना, दिल्ली में गर्मी से मिल सकती है राहत ?

WEATHER-UPDATE

नई दिल्ली,ऑनलाइन डेस्क : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश होगी। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है।

IMD के मुताबिक, आज दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 36 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। एक अक्टूबर तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 30 सितंबर के आसपास उत्तरी अंडमान सागर और इससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। बाद में, इसके धीरे-धीरे तीव्र होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में होगी भारी बारिश

IMD के मुताबिक, 26 से 29 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होगी। वहीं 28 और 29 तारीख को तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, केरल, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 29 सितंबर के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात में हल्की/मध्यम से लेकर भारी बारिश होगी। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है।

विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र के पुणे में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं मध्यम बारिश भी होगी। वहीं, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं गरज के साछ बौछारें पड़ेंगी। चेन्नई में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

विभाग के मुताबिक, मुंबई में शाम या रात के समय बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं. कोलकाता में बादल छाए रहेंगे। एक या दो स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *