आगरा, संवाददाता : आगरा विकास प्राधिकरण से सेवानिवृत्ति बाबू हरिओम शर्मा आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंस गए हैं। विजिलेंस आगरा सेक्टर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। हरिओम शर्मा अपने सेवाकाल में 1.91 करोड़ रुपये की ज्यादा संपत्ति अर्जित की, जिसका कोई हिसाब नहीं बता सके। हरिओम शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की हुई थी शिकायत शिकायत हरिओम शर्मा इंद्रापुरम, सदर के रहने वाले हैं। एसपी विजिलेंस आलोक शर्मा ने बताया कि हरिओम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत 3 साल पहले की गई थी। इस संबंध में 22 जून 2022 को शासन ने खुली जांच के निर्देश दिए। खुली जांच के बाद 28 फरवरी को शासन को रिपोर्ट दी गई। इसमें पाया गया कि हरिओम शर्मा ने अपने कार्यकाल में वैध स्रोतों से 78,83,292 रुपये की आय की, जबकि उन्होंने अपने भरण-पोषण और संपत्ति इकट्ठा करने पर 2,70,25,544 रुपये ज्यादा खर्च किया। इस तरह उन्होंने अपनी आय से अधिक तकरीबन 1,91,42्र,249 रुपये का खर्च किया। इस आय के स्रोतों के बारे में हरिओम शर्मा से जानकारी मांगी गई। मगर, वो संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, न ही कोई साक्ष्य प्रस्तुत किए। आय से अधिक संपत्ति में दोषी पाने पर लिपिक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। मामले में विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। हेल्पलाइन नंबर 9454401864 पर करें शिकायतएसपी विजिलेंस ने बताया कि भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभागीय कर्मचारी काम के बदले रुपयों की मांग करते हैं तो विजिलेंस आगरा में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके लिए रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन नंबर 9454401864 पर शिकायत की जा सकती है। शासन के निर्देश पर खुली जांच की जाती है। आरोपों की पुष्टि होने पर शासन को रिपोर्ट दी जाती है। Post navigation प्रदेश के हर पौधे की होगी जियो टैगिंग-CM Yogi UP : आईवीआरआई के 11वें दीक्षांत समारोह में कल पदक देंगी राष्ट्रपति