नई दिल्ली, एंटरटेनमेंट डेस्क : Achyut Potdar Death : कहना क्या चाहते हो… थ्री इडियट्स में आमिर खान के प्रोफेसर बने अच्युत पोद्दार इसी डायलोग से फेमस हो गए थे। अपने अभिनय मनवाने वाले अच्युत पोद्दार 91 वर्ष की आयु में ये दुनिया छोड़कर चले गए। उनकी मौत की खबर सुनकर इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अच्युत पोद्दार की काफी समय से तबीयत खराब थी। वह ठाणे के ज्यूपिटर हॉस्पिटल में भर्ती थे। 18 अगस्त को तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उनकी मौत हो गई। 19 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी निधन की जानकारी मिलने पर बॉलीवुड व टेलीविजन जगत के कई सितारों ने शोक व्यक्त किया। थ्री इडियट्स में निभाए उनके रोल को सभी याद कर रहे हैं। यादगार रहा उनका करियरअच्युत पोद्दार का करियर बहुत ही शानदार रहा। वह अभिनय करने से पहले भारतीय सेना में सेवा देते थे। वह कैप्टर के पद से रिटायर हुए थे। उसके बाद इंडियन ऑयल कंपनी में काम किया। वहां से रिटायर होने के बाद अपने शौक को काम बना लिया और पूरी तरह अभिनय में सक्रिय हो गए। उन्होंने 125 से ज्यादा फिल्मों, 95 टीवी शोज, 26 नाटक और 45 विज्ञापनों में काम किया। Post navigation ब्लास्ट में बलिदान हुए जवान की गर्भवती पत्नी के शब्द सुनकर आंखें हुईं नम Ujjain : महाकाल की सवारी पर हेलिकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा