नई दिल्ली,ऑनलाइन डेस्क : इसरो ने अपने पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य-एल1’ (Aditya-L1) को लॉन्च कर दिया है। इस मिशन को दो सितंबर यानी आज सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया। भारत के इस पहले सौर मिशन से इसरो सूर्य का अध्ययन करेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भारत के पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य-एल1’ को लॉन्च कर दिया। भारत पहले सौर मिशन से इसरो सूर्य का अध्ययन करेगा। इसरो पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 को अंतरिक्ष में ‘लैग्रेंज प्वाइंट’ यानी एल-1 कक्षा में स्थापित कर दिया जाएगा। इसके बाद यह ये सैटेलाइट सूर्य पर होने वाली गतिविधियों का 24 घंटे अध्ययन करेगा। एल-1 सैटेलाइट को पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर स्थापित किया जाएगा। लोगों ने कहा- यह हमारे लिए एक रोमांचक पल आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला है। सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) शार, श्रीहरिकोटा आए लोगों में से एक ने कहा कि हम आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग को देखने के लिए मुंबई से आए हैं। यह हमारे लिए एक अविस्मरणीय पल है। यह एक अद्भुत एहसास है कि हम नासा और अन्य अंतरिक्ष एजेंसियों को प्रतिस्पर्धा दे रहे हैं। हम वास्तव में उत्साहित हैं। ‘भारत माता की जय वंदे मातरम ‘ के नारे से गूंज उठा श्रीहरिकोटाआंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से आज सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर इसरो ने भारत के पहले सोलर मिशन आदित्य एल-1 को लॉन्च किया। इस मौके पर आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग को देख रही भीड़ ने भारत माता की जय के नारे लगाए। Post navigation Hyderabad : ‘रक्षाबंधन पर भाई ने अपनी बहन को गिफ्ट किया अपनी किडनी Pakistan : बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों ने आठ आतंकियों को मार गिराया,भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद