पीलीभीत, संवाददाता : Pilibjhit News : पीलीभीत जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को अमरिया और बरखेड़ा क्षेत्र में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। अमरिया में मस्जिदों के इमामों ने तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया। वहीं भाजपा नेता निशान सिंह के नेतृत्व में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्राओं में बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के उद्घोष किए। अमरिया क्षेत्र में विभिन्न मस्जिदों के इमामों की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा में मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले लोगों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया। स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। अमरिया क्षेत्र में विभिन्न मस्जिदों के इमामों की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा में मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले लोगों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया। स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से मुख्य मार्ग होते हुए थाना, अस्पताल और गोपी कॉलोनी पहुंची। इसके बाद नवाबगंज तिराहे से होते हुए यात्रा वापस ब्लॉक परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के रास्ते में कस्बावासियों और दुकानदारों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास पवन कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी लियाकत अली, जिला बाल विकास अधिकारी, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, नागेंद्र गंगवार, अमित कुशवाहा, प्यारे लाल कश्यप, चंद्रपाल दिवाकर और दीपक सूर्यवंशी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। Post navigation चालक की सूझबूझ से किशोरी का अपहरण कर कार में ले जा रहे तांत्रिक को पकड़ा