नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क : सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद की पत्नी अस्मा अल-असद ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी दी है। बशर अल-असद की पत्नी रूस में नहीं रहना पसंद करती हैं और वापस लंदन लौट जाना चाहती हैं, द जेरूसलम पोस्ट ने तुर्किये और अरब मीडिया सूत्रों के हवाले से कहा कि अपदस्थ सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद की पत्नी अस्मा अल-असद ने तलाक के लिए अर्जी दिया है और यूनाइटेड किंगडम वापस लौटने की इच्छा व्यक्त किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अस्मा अल-असद मॉस्को में व्यतीत हो रहे अपने जीवन से खुश नहीं है,जहां असद निर्वासन में रह रहे हैं। अस्मा ने कथित तौर पर देश छोड़ने के लिए विशेष इजाजत मांगी है, इसके लिए उन्होंने रूसी अदालत में आवेदन किया है, उनके आवेदन का फिलहाल रूसी अधिकारियों की तरफ से इंतजार किया जा रहा है। बशर अल-असद की पत्नी के पास कितनी नागरिकता ? 1975 में लंदन में सीरियाई माता-पिता के यहां जन्मी अस्मा अल-असद के पास दोहरी ब्रिटिश-सीरियाई नागरिकता है।निवेश बैंकिंग में करियर बनाने से पहले अस्मा अल-असद ने किंग्स कॉलेज लंदन से कंप्यूटर विज्ञान और फ्रेंच साहित्य में डिग्री की पढाई की। अस्मा ने दिसंबर 2000 में बशर अल-असद से शादी किया। बशर अल-असद की संपत्ति जब्तकपल के तीन बच्चे हैं, हाफिज, जीन और करीम। सीरियाई विद्रोह शुरू होने के बाद से अस्मा ने कथित तौर पर अपने बच्चों के साथ लंदन में निर्वासन की मांग की है। अस्मा अल-असद ने ऐसा सीरिया में हुए तख्तापलट के बाद किया है। रूसी अधिकारियों ने बशर अल-असद की संपत्ति और पैसे जब्त कर लिए है। बशर अल-असद को रूसी अधिकारियों की तरफ से लगाए गए गंभीर प्रतिबंधों का सामना कर रहा है। हालांकि उनके शरण अनुरोध को स्वीकार कर लिया गया है, लेकिन उन्हें मॉस्को छोड़ने या राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूसी अधिकारियों ने उनकी संपत्ति भी जब्त कर ली है, जिसमें 270 किलोग्राम सोना, 2 अरब डॉलर नकद और मॉस्को में 18 संपत्तियां शामिल हैं। Post navigation Lucknow : 1090 चौराहे पर मनाया गया तुलसी पूजन दिवस Manipur : सुरक्षा बलों ने हथियारों का बड़ा जखीरा किया जब्त