आगरा, संवाददाता : फ्रांस की पर्यटक की फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर डेढ़ घंटा देरी से आने पर कैब चालक ने पार्किंग शुल्क के रूप में पांच हजार रुपये से अधिक की वसूली कर ली। पर्यटक ने कैब को आगरा आने के लिए बुक किया था। ताजमहल के पास आने पर चालक को 50 यूरो (5000 रुपये) किराये के अतिरिक्त अदा किए। बाद में गाइड को जानकारी दी तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चल गया। पर्यटक घबरा गईं और रोने लगीं। यह देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में पुलिस ने पहुंचकर चालक को पकड़ लिया। उससे यूरो वापस कराए। हालांकि पुलिस ने तहरीर नहीं मिलने पर शांति भंग की कार्रवाई की। चालक की कार को भी सीज कर दिया। दो हजार में तय हुआ था किरायाएसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि फ्रांस की रहने वाली जूलियट ईवा और उनकी साथी वैरोनिका मंगलवार को भारत आई थीं। उनकी फ्लाइट दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर तड़के आना था। मगर डेढ़ घंटा लेट हो गई जूलियट ने एयरपोर्ट से आगरा जाने के लिए ऑनलाइन कैब बुक की थी। इसके लिए 2 हजार रुपये किराया तय हुआ था। इसके लिए ऑनलाइन भुगतान कर दिया था। मगर उनकी फ्लाइट डेढ़ घंटा देर से सुबह 6 बजे पहुंची। उन्हें आगरा पहुंचाने के लिए कैब लेकर ट्रांस यमुना निवासी चालक अजहरुद्दीन आया था। 500 की जगह पर दे दिए 50 यूरोवह दोनों पर्यटक को दिल्ली से सुबह नौ बजे आगरा लेकर पहुंचा। मगर उसने पर्यटकों को ताज पूर्वी गेट के बजाय पुरानी मंडी पर ही उतारा। उनसे कहा कि 500 रुपये और अतिरिक्त देने होंगे। देरी से आने की वजह से हर घंटे के एयरपोर्ट पार्किंग में शुल्क लगा है। इस पर पर्यटक ने जानकारी के अभाव में उसे 50 यूरो दे दिए। पर्यटक को यूरा देते हुए कुछ गाइडों ने देख लिया। गाइडों ने की मदद उन्होंने पर्यटक से पूछताछ की। उन्होंने 500 रुपये के बदले यूरो देने के बारे में बताया। गाइडों ने उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी दी। इस पर दोनों पर्यटक घबरा गईं। पुरानी मंडी पर तैनात एक दरोगा ने पहुंचकर उनसे बात की। बाद में चालक को बुला लिया। उससे यूरो वापस करा दिए। एसीपी ने बताया कि चालक के खिलाफ किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है। इस कारण पुलिस की ओर से शांति भंग में कार्रवाई की गई है। वहीं कार को भी सीज कर दिया गया है। रकम वापस मिलने पर पर्यटक ने पुलिस का धन्यवाद दिया। पर्यटक बन रहे लपकों का शिकारताजमहल पर पर्यटकों से ठगी का यह कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी खरीदारी से लेकर होटल बुकिंग के नाम पर पर्यटकों से धोखाधड़ी हो चुकी है। आगरा कैंट स्टेशन ही नहीं दिल्ली से भी लपके सक्रिय हो जाते हैं। पर्यटकों को ठगी का शिकार बनाते हैं। खरीदारी के नाम पर भी किसी सामान की चार से पांच गुनी कीमत तक वसूल करके ठगी करते हैं। पुलिस पूर्व में कार्रवाई कर चुकी हैं। इसके बावजूद पर्यटकों पर कोई रोक नहीं लग पा रही है। कई पर्यटकों ने प्राथमिकी भी दर्ज कराई हैं। Post navigation धर्म परिवर्तन कराते पास्टर समेत 3 पर FIR, 6 हिरासत में धर्मग्रंथ बरामद चौकी इंचार्ज एवं सिपाही दस हजार रूपये घूस के साथ गिरफ्तार