नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क : देश के ज्यादातर राज्यों के मौसम में लगातार हो रहा है बदलाव । सुबह और शाम के वक्त ठंड का सिलसिला जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रो में वर्षा और पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है। IMD के अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 13 और 14 तारीख के दौरान मध्यम / हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में आज वर्षा की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को एक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान दिल्ली-NCR में कुछ जगहों पर मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है। हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी को लेकर किया अलर्टIMD ने 13 और 14 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की/मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के मुताबिक , जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान, उत्तराखंड और हिमांचल में आंधी के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है।इसके अतिरिक्त पहाड़ो पर बर्फबारी भी हो सकती है। UP-पंजाब समेत इन राज्यों में होगी वर्षाइसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आज वर्षा की भविष्यवाणी की है। IMD ने कहा कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। IMD का इन राज्यों के लिए अलर्टवहीं, उप-हिमालयी सिक्किम और पश्चिम बंगाल में हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त 13 से 17 मार्च के दौरान पश्चिम बंगाल, 14 से 18 मार्च के बीच ओडिशा का मौसम भी बदल सकता है। इसके mसाथ ही 16 से 18 मार्च के बीच झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में वर्षा के आसार है। नॉर्थ-ईस्ट में बिगड़ेगा मौसममौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश में हल्की/मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 7 दिन में असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर में छिटपुट हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा 15 मार्च तक मिजोरम और त्रिपुरा में भी वर्षा के आसार हैं। Post navigation Brazil : रियो डी जनेरियो में बस हाईजैक कर 17 लोगों को बनाया बंधक ‘शैतान’ के आगे लड़खड़ा रही ‘लापता लेडीज’, कमाई धड़ाम