vanshika-satish


नई दिल्ली, रिपब्लिक समाचार संवाददाता : एयरपोर्ट, पप्पू पेजर, मुथु स्वामी ,कलेंडर जैसे किरदार निभाकर दर्शकों के चेहरों पर एक बड़ी मुस्कान लाने वाले सतीश कौशिक का यूं दुनिया को अलविदा कह जाना फैंस का दिल टूट गया। 66 वर्ष के सतीश कौशिक का निधन हार्ट अटैक के दौरा पड़ने से हुआ था। गुरुवार को अभिनेता के निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड नगरी में शोक की लहर दौड़ गई।

अभिनेता के निधन की खबर के बाद उनकी बेटी वंशिका साथ उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसे देखकर फैंस की आंखें भर आईथीं। विगत दिनों में उनकी 12 वर्ष की बेटी ने अपने पिता के साथ एक ऐसी तस्वीर सोशल मिडिया में शेयर की है, जिसे देखकर सतीश के चाहने वालों का दिल दुःख से भर गया है।

सतीश कौशिक आपके दिल और आपकी यादों में जिंदा हैं। ढेर सारा प्यार आपको’। एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप मजबूत बनो और अपनी मां का ध्यान रखो’। सतीश कौशिक अपनी बेटी के काफी नज़दीक थे। उन्होंने अपनी बेटी के लिए एक ड्रिंक और नॉन-वेज तक छोड़ दिया था। एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाया था।

सतीश कौशिक का निधन दिल्ली में हुआ था। जिसके बाद एयर एम्बुलेंस के जरिये उन्हें मुंबई ले जाया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर कई सितारे पहुंचें। रणबीर कपूर, जावेद अख्तर, सलमान खान ,अनुपम खेर सहित सितारों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी