पटना संवाददाता :Weather Forecast : मौसम विभाग ने कहा है कि 20 से 26 मई तक बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के आसार बने रहेंगे। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
पटना, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगबाद समेत कई जिलों में लोग गर्मी से परेशान हैं। कैमूर और रोहतास में अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार फिर से पहुंच गया। लोगों का हाल बेहाल है। इसी बीच आज मौसम विभाग ने कैमूर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और भोजपुर को छोड़कर पूरे बिहार में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।
पटना, सारण, मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तिरहुत, दरभंगा, कोसी, और पूर्णिया प्रमंडल के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश और वज्रपात के साथ 50 से 60 किमी की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान बरतने की अपील की है।
21 से 26 मई तक कहां-कहां बारिश का अलर्ट ?
इधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 मई को गया, जहानाबाद, पटना, नालंद, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
22 मई को पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपलगंज, साारण, सीवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतमाढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
23 मई को दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार के जिलों को छोड़कर बाकी जिलों मे बारिश और वज्रपात का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 24 मई को उत्तर ओर उत्तर पूर्व बिहार में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 और 26 मई को उत्तर, उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व बिहार बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
पटना में 24 मई तक कैसा रहेगा मौसम ?
पटना में भीषण गर्मी से लोगों को फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, राजधानी में अगले पांच दिनों तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।
20 मई को पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है
मौसम विभाग के अनुसार 20 मई को पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 21 और 22 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 23 और 24 मई को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।
इन दिनों अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक लगातार तेज धूप और उमस के कारण लोगों को दिन के समय अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विशेषज्ञों ने दोपहर में बिना जरूरत घर से बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
