नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क : ब्राजील के कैंपो वर्डे शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के ‘कोरा कोरालिना डेकेयर सेंटर’ से एक छोटा विमान जा टकराया। इमारत के अंदर उस समय 180 से ज्यादा छोटे बच्चे मौजूद थे, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि अंदर मौजूद किसी भी बच्चे या स्टाफ को कोई चोट नहीं आई। 23 अक्टूबर को हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि फसलों पर छिड़काव करने वाला छोटा विमान डेकेयर सेंटर की इमारत से जा टकराता है। टकराने के बाद क्लासरूम में मलबा और फर्नीचर चारों तरफ बिखर जाता है, लेकिन बच्चे चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए। विमान के 28 वर्षीय पायलट गुस्तावो इनासियो गार्सिया को चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर विमान नियंत्रण से क्यों बाहर हो गया और डेकेयर सेंटर से कैसे जा टकराया। Post navigation तालिबान ने पाक सेना के ठिकानों पर दागे गोले, 1 की मौत तालाब में कूदने जा रही युवती को गोताखोर ने बचाया, तलैया पुलिस को सौंपा