Bhopal-News

भोपाल, संवाददाता : बड़े तालाब में वीआईपी रोड के पास गुरुवार को एक युवती के कूदने का प्रयास करने से हड़कंप मच गया। युवती रेलिंग पार कर दूसरी तरफ लगे सोलर पैनलों तक पहुंच गई थी।

इसी दौरान मौके पर तैनात गोताखोर की नजर उस पर पड़ गई। उसने तत्काल युवती का हाथ पकड़ लिया और उसे तालाब में कूदने से रोक लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती काफी देर तक तालाब में कूदने की बात कहती रही, लेकिन गोताखोर ने उसे सुरक्षित स्थान पर रोके रखा और पानी में नहीं कूदने दिया। इसके बाद युवती को तलैया थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।