बुद्ध पूर्णिमा पर राष्ट्रपति मुर्मु ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Bhagwan-Buddh

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क : बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत देश के कई शीर्ष नेताओं ने भगवान बुद्ध को नमन करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सभी नेताओं ने कहा कि भगवान बुद्ध के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने हजारों वर्ष पहले थे और वे मानवता को शांति, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं।

राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर वह सभी देशवासियों और विश्वभर में भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हैं।

India’s cricketers will score 200 against New Zealand Designs of Mehendi for Karwa Chauth in 2024 Indian Women’s T20 World Cup Qualifiers Simple Fitness Advice for the Holidays Top 5 Business Schools in the World