नई दिल्ली,ऑनलाइन डेस्क : चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए विक्रम लैंडर पूरी तरह तैयार है। चंद्रयान के चंद्रमा की सतह पर लैंड होने में अब केवल 3 दिन बाकी है। चंद्रयान 3 का लैंडर (Vikram Lander) 23 अगस्त, 2023 को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। चंद्रमा की सतह पर 14 दिनों तक करेगा खोज चांद की सतह पर उतरने के बाद रोवर कुल 14 दिनों तक खोज और जानकारी जुटाएगा। रोवर प्रज्ञान की आयु चांद के एक दिन के बराबर यानी 14 दिनों तक का है। रोवर चंद्रमा पर एल्यूमीनियम, सिलिकॉन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, टाइटेनियम, कैल्शियम और आयरन से जुड़ी जानकारी को जुटाएगा। चांद की सतह पर अकेले ही बढ़ रहा लैंडरचंद्रयान का विक्रम लैंडर चंद्रयान-3 मिशन में अहम पड़ाव को पार कर लिया है। यह चंद्रयान से अलग होकर चांद की सतह की ओर अकेले ही बढ़ रहा है। इसके चांद की सतह पर 23 अगस्त को उतरने की संभावना व्यक्त किया है। मिशन से भारत को काफी उम्मीदेंचंद्रयान-3 से भारत को काफी उम्मीदें हैं। विशेषज्ञों की मानें तो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की जानकारी दुनिया के पास बहुत ही कम है। इस मिशन के लिया इस दक्षिणी ध्रुव की कई महत्वपूर्ण जानकारी भारत के हाथ लग सकती है। चंद्रयान -3 लॉन्च 14 जुलाई को किया गया थाभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया था। 15 जुलाई को इसरो ने अंतरिक्ष यान को पृथ्वी की ओर बढ़ाने वाली पहली प्रक्रिया (अर्थबाउंड फायरिंग-1) पूरी की। 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतरेगा विक्रम लैंडरभारतीय अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चांद की सतह के करीब पहुंच गया है और सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। चंद्रयान 3 का लैंडर चांद पर 23 अगस्त, 2023 को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। Post navigation Indian Navy : ईरान के बंदरगाह शहर बंदर अब्बास पहुंचा भारतीय नौसेना का पोत आइएनएस त्रिकंद I.N.D.I.A गठबंधन लोकसभा चुनाव के बाद तय करेगा PM-पीएल पुनिया