ढाका, एजेंसी : बांग्लादेश में आज आम चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। प्रधानमंत्री शेख हसीना की सत्तारूढ़ अवामी लीग का लगातार चौथी बार जीतना लगभग तय कहा जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने चुनाव का बहिष्कार किया है। देशभर में लगभग 8,00,000 पुलिस, अर्धसैनिक बल और पुलिस सहायक रविवार को मतदान केंद्रों की सुरक्षा में जुटे हैं। शेख हसीना ने भारत-बांग्लादेश दोस्ताना संबंधो पर खुशी व्यक्त कियाचुनाव से पहले शेख हसीना ने भारत के लिए एक संदेश साझा किया। उन्होंने भारत के साथ दोस्ताना संबंधो पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम (बांग्लादेश) भाग्यशाली है कि हमें भारत जैसा विश्वसनीय दोस्त मिला है। उन्होंने सन् 1971 में मुक्ति संग्राम के दौरान भारत के समर्थन का भी जिक्र किया। मेरी सरकार ने देश में लोकतंत्र किया मजबूत : शेख हसीना पीएम हसीना ने 1975 में अपने परिवार के नरसंहार को याद करते हुए बोला हम वर्षों तक भारत में शरण लिया है । इसके बाद हम बांग्लादेश वापस लौट आएं और अवामी लीग को दोबारा खड़ा किया। शेख हसीना ने देश के विकास के लिए लोकतंत्र के महत्व पर जोर दिया और कहा कि उनकी सरकार ने पिछले वर्षों में लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को मजबूत किया है। शेख हसीना ने आगे बोला , “हमारा देश संप्रभु और स्वतंत्र है। हमारी आबादी बहुत बड़ी है। हमने लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार स्थापित किए हैं। मैं यह सुनिश्चित करना चाहती हूं कि इस देश में लोकतंत्र जारी रहना चाहिए और लोकतंत्र के बिना आप कोई विकास नहीं कर सकते। हम 2009 से 2023 तक एक दीर्घकालिक लोकतांत्रिक प्रणाली हैं, यही कारण है कि बांग्लादेश ने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल किया है।” पीएम हसीना ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार ने देश में ऐसा माहौल बनाया है, जहां लोग आकर निडर होकर मतदान करने में सक्षम हैं। Post navigation Israel-Hamas War : इजरायल ने वेस्ट बैंक में किया हवाई हमला, 6 की मौत पहली बार रात के अंधेरे में उतरा सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान